अपनी एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिस दौरान वह बताती है कि कैसे शूटिंग के दौरान उनका ब्लाउज फट गया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को पहली बार वार्डरोब मालफंक्शन की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का सामना करना पड़ा।
इस घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ एक बहुत बड़ा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि शूटिंग के वक्त कैसे उनके ब्लाउज ने उन्हें धोखा दिया और तब उनकी हालत कैसे हो गई थी। इस वीडियो में वो शर्मसार कर देने वाली घटना कैद है, जो सेट पर उनके साथ हुई। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ लिखा सेट पर कुछ ऐसा हुआ, जो बहुत डरावना था….

