Site icon Dainik Savera Times

इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, लीवर कैंसर के चलते तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: कन्नड़ एक्टर उमेश अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें लीवर कैंसर था, जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कन्नड़ सिनेमा के एक्टर और कॉमेडियन एम एस उमेश कुछ दिन पहले अपने घर में गिर गए थे। पैर में लगी चोट का इलाज कराने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स को उनके लीवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ते हुए एक्टर ने दम तोड़ दिया। उमेश ने अपने एक्टिंग करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की थीं। रजनीकांत के अलावा कई दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के साथ उमेश ने काम किया था।

आज ही होगा अंतिम संस्कार

एक्टर की बेटी ने जानकारी शेयर की है कि उमेश का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा। वह पिता के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर एक्टर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा- मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उमेश अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के समंदर में डुबो देते थे। वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।

 

Exit mobile version