Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Oh My God 2’ को पसंद किये जाने पर Akshay Kumar ने इस अंदाज़ में Fans का किया शुक्रिया

August 18, 2023

‘Oh My God 2’ को पसंद किये जाने पर Akshay Kumar ने इस अंदाज़ में Fans का किया शुक्रिया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओह माय गॉड 2 को पसंद करने के लिये फैंस का शुक्रिया अदा किया किया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ओह माय गॉड 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ओह माय गॉड 2 छह दिन में करीब 80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपनी फिल्म ओएमजी 2 से एक क्लिप शेयर की है।

इस क्लिप में उनका और पंकज त्रिपाठी का एक सीन है। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार गदर 2 का गाना उड़ जा काले कावा गाते सुने जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- #ओहमायगदर को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे ग्रेट वीक देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आभार। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें