Site icon Dainik Savera Times

हाथो में हाथ थामे Priyanka और Nick ने इस तरह किया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट, देखें वीडियो

आप सभी जानते ही होंगे के कल यानी के 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे था जिसमें कई सेलिब्रिटी ने इस दिन को अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट भी किया। कई सेलेब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की सेलिब्रेशंस की तस्वीरें भी शेयर की जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हस्बैंड के साथ वेलेंटाइन ईवनिंग सेलिब्रेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

बता दें के निक ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे खूबसूरत जगह पर बैठे हैं और गिटारिस्ट कपल के लिए गिटार बजा रहा है। वहीं प्रिंयका और निक शैंपेन की चुस्की लेते हुए और एक दूसरे का हाथ थामे हुए बैठे हैं।साथ ही निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे दिल के साथ एक परफेक्ट वेलेंटाइन डे।” बता दें के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें के प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। इस स्टार कपल ने हाल ही में अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का भी वेलकम किया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Exit mobile version