Site icon Dainik Savera Times

पिता के नाम से जुड़ा अपना नाम तो भावुक हुईं ईशा देओल, ‘प्रताप’ का यह पल बना यादगार

this moment ‘Pratap’ becomes a memorable

this moment ‘Pratap’ becomes a memorable

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री ईशा देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘प्रताप’ से जुड़े एक खास पल के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जिसमें लिखा है कि फिल्म में पहली बार अपने पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाला बन गया है।

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि ‘प्रताप’ पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह ईशा धर्मेंद्र देओल के नाम से नजर आएंगी। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 24 साल के सफर को याद करते हुए ईशा ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का लगातार मिलते रहे प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि सिनेमाघरों के बाहर लगे बिलबोर्ड्स पर खुद को देखना आज भी उन्हें उतनी ही खुशी देता है, जितनी खुशी उन्हें अपने करियर की शुरुआत में हुआ करती थी।

पिता के आशीर्वाद और दर्शकों के निरंतर प्यार के साथ ईशा देओल अपनी आगामी फिल्म ‘प्रताप’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version