Site icon Dainik Savera Times

Sonu Sood की फिल्म Fateh में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री,सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह में नसीरउद्दीन साह की एंट्री हो गई है। सोनू सूद काफी दिनों से फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के टीजर वीडियो ने फैंस को काफी प्रभावित किया। फिल्म फतेह में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, साथ ही उन्होंने नसीरुद्दीन के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सोनू सूद ने लिखा ,नसीर सर आपका तहे दिल से स्वागत है। जिस शख्स की पूरी जिंदगी मैंने सिर्फ और सिर्फ तारीफ की है, उसका निर्देशन करना मेरे लिए बेहद खास रहा। आपको फतेह पर काफी गर्व होगा सर।

फिल्म फतेह में सोनू सूद के साथ जैकनील फर्नांडीस अहम रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दे कि नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा में बहुत लम्बे समय से अपने दमदार अभियन के जरिए फिल्मों को रोमांचक बनाते आए है। ऐसे में इस फिल्म में नका जुड़ना सोनू सूद के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बता दें कि फतेह फिल्म में सोनू सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बतौर निर्देशक भी कमान संभाले हुए हैं।

Exit mobile version