Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger Shroff firing case: हमले में इस्तेमाल 2 पिस्टल सूरत से बरामद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किए जब्त

October 24, 2026

Tiger Shroff firing case: हमले में इस्तेमाल 2 पिस्टल सूरत से बरामद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किए जब्त

Tiger Shroff firing case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई फायरिंग में इस्तेमाल किए गए 2 पिस्टल को आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने सूरत से दो पिस्टल को बरामद करके उसे जब्त कर लिया है। हालांकि इन हथियारों की बरामदगी किसी अज्ञात जगह या शख्स के पास से हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने के दौरान इन पिस्टल को सूरत में छिपा दिया था। इस बरामदगी के बाद अब पुलिस इन हथियारों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से अपनी कार में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए,लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे।

दिल्ली और सोनीपत से भी हुई गिरफ्तारियां
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिलाओं को दिए मुंबई घूमने का लालच
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी रणदीप मलिक ने कथित तौर पर रेहान को अनिल पंडित से मिलवाया था। एक अन्य आरोपी कुणाल के भी मलिक के जरिए ही पंडित के संपर्क में आने का संदेह है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी कुणाल ने हथियार मुंबई पहुंचाने के लिए राधा और बबीता नामक दो महिलाओं को पैसे दिए थे। दोनों को काम के सिलसिले में मुंबई घूमने का लालच भी दिया गया था। हथियार पहुंचाने के बाद दोनों महिलाओं के मुंबई में कुछ जगहों पर घूमने की जानकारी सामने आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें