Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger Shroff ने जिम में किया वर्कआउट, बोले- ‘खोज जारी है’

January 8, 2025

Tiger Shroff ने जिम में किया वर्कआउट, बोले- ‘खोज जारी है’

Tiger Shroff : एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने जिम में भारी वजन उठाया और कहा कि अभी और अधिक ताकत की खोज जारी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने दोनों हाथों में 60 किलो के डंबल लेकर बेंच चेस्ट करते नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘अधिक शक्ति की खोज जारी है 60।’’

यह कोई पहली बार नहीं है, जब टाइगर ने अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों संग साझा किया बल्कि वह अक्सर वर्कआउट के साथ ही मोटिवेशनल पोस्ट भी अपलोड करते रहते हैं।

अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद प्रभावशाली किक का वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो में अभिनेता अपने ट्रेनर पर पूरी ताकत के साथ किक मारते हुए हवा में उछलते नजर आए थे। अभिनेता अपनी फिल्मों में भी एक्शन के साथ कमाल के स्टंट करते नजर आते हैं।

वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, ‘आमतौर पर मुझे अपने किसी भी हुनर पर गर्व नहीं होता, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मुझे आश्चर्य है कि मैंने इसे अभी तक क्यों नहीं देखा। भाईजान बच गए। सॉरी नदीम खिलाड़ी।’’

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन बागी 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर ने किया है। बागी 4 के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें