Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 16: टीना ने दी अपनी ही मां को नसीहत, बोलीं- ‘मत करना कोई तमाशा’

January 11, 2023

Bigg Boss 16: टीना ने दी अपनी ही मां को नसीहत, बोलीं- ‘मत करना कोई तमाशा’

‘बिग बॉस 16’ के आगामी एपिसोड में फैमिली वीक के बीच प्रतियोगी टीना दत्ता अपनी सह-प्रतियोगी शालिन भनोट की मां के घर में प्रवेश करते ही अपनी मां से शांत रहने के लिए कहती नजर आएंगी।कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें शालिन की मां को घर में प्रवेश करते हुए और अपने बेटे के माथे पर किस करते हुए दिखाया गया है।

टीना को गार्डन एरिया में अपनी मां के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है और कह रही हैं, ‘‘मॉम, कुछ चाहिए नहीं कि तमाशा हो… मैं तुम्हारी मां हूं… तुम मेरी बेटी हो, तू मेरी मां नहीं।’’फिर, शालिन की मां टीना से मिलती हैं और कहती हैं, ‘‘तुम्हारी आंखें इतनी बोलती है, कोशिश करना कुछ गलत न बोले।’’
प्रोमो को कैप्शन दिया गया था, ‘‘शालीन और टीना के मॉम के आने से, क्या बदलेंगे इनके डायनामिक्स।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें