Site icon Dainik Savera Times

Tmkoc: जेठालाल ने असित मोदी के साथ हुए झगड़े की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 16 साल से दर्शकों को हंसा रहा है। हाल ही में एक खबर आई कि सीरियल के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी और निर्माता असित के बीच कहासुनी हो गई है। खबर यहां तक थी कि दिलीप इस सीरियल को कुछ दिनों में छोड़ देंगे लेकिन अब दिलीप ने खुद बताया कि वह सीरियल में बने रहेंगे। ऐसा लगता है कि असित और दिलीप के बीच का मनमुटाव दूर हो गया है। वैसे पिछले कुछ सालों में इस सीरियल को कई कलाकारों ने छोड़ा है। इसके पीछे भी वजह असित मोदी ही रहे। दरअसल कुछ कलाकारों और सीरियल के निर्माता असित मोदी के बीच कई बातों को लेकर झगड़ा और मनमुटाव हुआ। बात इतनी बढ़ी कि उन कलाकारों ने सीरियल ही छोड़ दिया।

Exit mobile version