Site icon Dainik Savera Times

TMKOC: 25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के Roshan Sodhi, लापता होने के बारे में कही ये बात

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं। वह तकरीबन 25 दिन से गायब थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर वापस लौटे हैं। वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान एक्टर ने बताया कि वो दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इस बीच वो कई दिनों तक अमृतसर, लुधियाना और न जाने कितने शहरों में गुरुद्वारों में रुके। फिर उन्हें अहसास हुआ की घर वापस लौट जाना चाहिए। तो वो घर वापस लौटकर आए।

Exit mobile version