Site icon Dainik Savera Times

अनु कपूर मना रहे हैं आज अपना 67th जन्मदिन, जानें परसनल लाइफ से जुडी कुछ दिल्चस्पस बातें

टी. वी जगत के जाने-माने एक्टर और होस्ट अन्नु कपूर का आज जन्मदिन है। आज अन्नु अपना 67वाॅ जन्मदिन मना रहें है। बता दे कि उन्होने टी.वी पर आने वाला शो ‘अंताक्षरी’ जैसे कई हिट शो किये हैं। जिसे देखना लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं। यदि बात करें उनकी करियर की तो शुरुवात में उन्होंने साल 1983 में फिल्म मंडी में एक एक्टर के रूप में की। इस फिल्म के लिए अन्नू को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट परफॉरमेंस इन अ कॉमिक रोल से भी नवाजा गया। इसी के बाद लोगो इन्हें देखना पसंद करने लगे।अन्नु कपूर जी की कहानी बड़ी ही दिलचस्प हैं जो हम आज आपको उनके जन्मदिन पर बताएंगे, आइए जानते हैं इनसे जुड़े दिलचस्प बातें,,,

अन्नु कपूर मिडल क्लास फैमिली से हैं उन्होंने अपना बचपन गरीबी में गुजारा था। वे शुरु से ही आईएएस बनना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका आईएएस का सपना अधूरा रह गया । हालंकि उन्हें एक्टिंग का भी बेहद शौक था इसलिए उन्होने एक्टिंग मे ही अपना करियर बनाया। बता दें कि इन्होने एक्टर बनने से पहले चाय का स्टॉल और लॉटरी लगाने का भी काम किया।

अन्नु कपूर ने कई हिरोइनों के साथ भी काम किया जिनमे से एक प्रियंका चौपड़ा भी है। प्रियंका चौपड़ा के साथ इन्होंने फिल्म सात खून माफ में उनके सात पतियों में से एक का रोल भी निभाया। लेकिन फिल्म के दोरान इनका प्रियका चौपड़ा के साथ विवाद हो गया उनका कहना था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था. अन्नू ने तब इसकी वजह बताते हुए कहा था कि वे दिखने में अच्छे नहीं हैं। इसके कारण ये विवाद काफी दिन तक रहा।

यदि बात करें शादी की तो इनकी शादी-शुदा जिंदगी बेहद दिलचस्प रही है। इनकी दो शादी है जिसमें इनकी पहली वाइफ अमेरिकन अनुपमा जी है। दोनों ने साल 1992 में शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों में खटपट शुरू हो गई और तलाक हो गया । फिर बाद में इन्होंने अरुनिता नाम की लड़की से शादी कर दी। लेकिन बाद में एक्टर को फिर से अनुपमा जी से लगाव हो गया और वे उनसे मिलने के लिए भी जाया करते थे । जब बाद में उनकी वाइफ अरुनिता को ये बात पता चली तो उसने अन्नु से अलग होने का फैसला ले लिया। फिर 2005 में अन्नू का दूसरा तलाक भी हो गया।

Exit mobile version