Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tollywood के दिग्गज अभिनेता Kaikala Satyanarayan का निधन, 87 की आजु में लिया आखरी सास

December 24, 2022

Tollywood के दिग्गज अभिनेता Kaikala Satyanarayan का निधन, 87 की आजु में लिया आखरी सास

हैदराबाद: टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व सासंद कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पूर्व सांसद के परिवार में पत्नी नागेश्वरम्मा, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उन्हें ‘नव रस सर्वभूमा’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके पार्थिव शरीर को जनता और परिवार के सदस्यों के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म नगर स्थित आवास पर रखा गया। अंतिम संस्कार शनिवार को हैदराबाद के महाप्रस्थानम में किया जाएगा। कैकला के निधन पर पूरी तेलुगु फिल्म जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने छह दशकों के करियर में लगभग 800 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें हालांकि विलेन के रूप में ज्यादा ख्याति मिली। लेकिन उन्हें पौराणिक चरित्रों, विशेष रूप से मृत्यु के हिंदू देवता भगवान यम के चित्रण के लिए भी सराहा गया। अभिनेता का जन्म आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कवुतरम गांव में कैकला लक्ष्मी नारायण के घर हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गुडलावलेरू में और माध्यमिक शिक्षा विजयवाड़ा में प्राप्त की, उन्होंने गुडिवाड़ा कॉलेज से स्नातक किया था।

उन्होंने वर्ष 1959 में, चांगय्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिपाई कुटुरु’ से फिल्म उद्योग में कदम रखा था। उन्होंने लगभग छह दशकों के अपने करियर में 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।अभिनय के अलावा, उन्होंने अपने घरेलू बैनर रामा फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्माण भी किया। उन्हें आखिरी बार 2009 में आई फिल्म ‘अरुंधति’ में देखा गया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के करीबी अनुयायी रहे श्री कैकला ने वर्ष 1996 में राजनीति में कदम रखा और 11वीं लोकसभा में तेलुगु देशम पार्टी से मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, लेकिन 1998 के बाद राजनीति दुनिया से दूर हो गए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और उनके कैबिनेट मंत्रियों, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य लोगों ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री राव ने अपने संदेश में मशहूर अभिनेता के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि सत्यनारायण का निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें