Site icon Dainik Savera Times

Yash के साथ काम करने का ऐसा रहा अनुभव, ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस Rukmini Vasanth ने किया खुलासा

Toxic' actress Rukmini Vasanth reveals her experience

Toxic' actress Rukmini Vasanth reveals her experience

एंटरटेनमेंट डेस्क: बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट में रिवील हुआ, जिसने ऑडियंस को पहली झलक दी इस फिल्म की हाई-ऑक्टेन दुनिया की, जहां एक्शन, क्राइम, रोमांस और धोखे का तगड़ा मिक्स देखने को मिलता है। धमाकेदार विजुअल्स और larger-than-life स्केल के बीच, डायरेक्टर गीति मोहनदास और रॉकिंग स्टार यश के लिए रुक्मिणी वसंत के शब्द इस शाम के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक बन गए।

स्टेज पर आते ही, फिल्म में रहस्यमयी मेलिसा का किरदार निभा रहीं रुक्मिणी ने गीति मोहनदास का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें इस कॉम्प्लेक्स किरदार को समझने और एक्टर के तौर पर नई सीमाएं एक्सप्लोर करने के लिए गाइड किया।

उन्होंने कहा, “मैं गीति मोहनदास को थैंक यू कहना चाहूंगी, जो एकदम इंडॉमिटेबल डायरेक्टर हैं। इस फिल्म और इस कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर के दौरान मेरा हाथ थामे रखने के लिए शुक्रिया। कभी हार न मानने के लिए शुक्रिया। आपने मुझे हमेशा और आगे जाने के लिए पुश किया और मुझसे और ज्यादा डिमांड किया। मैंने बहुत कुछ सीखा है और मैं बेहद ग्रेटफुल हूं।”

ट्रेलर में रुक्मिणी एक बिल्कुल नए और स्ट्राइकिंग अवतार में नजर आती हैं, अपने girl-next-door इमेज से हटकर मेलिसा के किरदार को एक शार्प और रहस्यमयी अंदाज में जीती हुई। उनका किरदार क्राइम, रोमांस और धोखे की दुनिया में गहराई से डूबा हुआ लगता है, जो फिल्म की पावरफुल फीमेल कास्ट में एक और दिलचस्प लेयर जोड़ता है।

रुक्मिणी ने रॉकिंग स्टार यश का भी खास जिक्र किया और फिल्म के दौरान मिले उनके सपोर्ट, ट्रस्ट और क्रिएटिव फ्रीडम की तारीफ की। उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद करते हुए उन्होंने कहा, “यश सर, मैं आपके बारे में एक आर्टिस्ट और एक स्टार के तौर पर बहुत कुछ कह सकती हूं। लेकिन जो बात शुरू से मेरे साथ रही और आगे भी रहेगी, वो ये है कि मैं सेट पर एक एक्टर के तौर पर आई थी और आपने मुझे एक कोलैबोरेटर बनने के लिए इनवाइट किया। इस जेनेरोसिटी के लिए थैंक यू। ये स्पिरिट मैं हर सेट पर लेकर जाऊंगी, कि मैं भी एक स्ट्रॉन्ग कोलैबोरेटर और फिल्म की कंट्रीब्यूटर बन सकूं। मैं आपकी फैन हूं और आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है, और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के रूप में स्क्रीन पर एक बिल्कुल अलग रंग लेकर आने वाली हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस जल्द ही NTR Jr के साथ अपकमिंग फिल्म Dragon में भी नजर आएंगी।

Exit mobile version