Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

October 8, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म तेजस के ट्रेलर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।’तेजस’ में कंगना रनौत धुआंधार एक्शन करती नजर आएंगी।’तेजस’ को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है, तब कंगना रनौत उस मिशन में जाने के लिए आगे आती हैं, जिसके तहत भारतीय जासूस को छुड़ाने के ऑपरेशन की तैयारी की जाती है।

लेकिन इस मिशन में कंगना रनौत यानी तेजस गिल के सामने एक बाद एक, कई रुकावटें आती हैं। कंगना रनौत ने ‘तेजस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये लिखा,’अब आसमान से दुश्मन पर वार होगा। अब जंग का ऐलान होगा।’ सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेजस’ रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें