Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

January 6, 2024

धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म कैप्टन मिलर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म कैप्टन मिलर के ट्रेलर में धनुष अलग-अलग कई लुक्स में नजर आ रहे हैं।ट्रेलर की शुरुआत होती है अंग्रेजों की पुलिस फोर्स से, जो कहीं हमला करने के इरादे से जाती दिख रही है। इस बीच धनुष की एंट्री होती है, जो पहाड़ों के बीच डाकू जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं।इस फिल्म में वो एक डाकू के रोल में दिखने वाले हैं. वहीं दूसरे ही पल वो एक फौजी के यूनिफॉर्म में दिखते हैं और खुद का नाम कैप्टन मिलर बताते हैं. अंग्रेजों की सेना और हिंदुस्तान के लोगों के बीच लड़ाई होती है।

‘कैप्टन मिलर’का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है।‘कैप्टन मिलर’में धनुष के अलावा प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार और सुदीप किशन जैसे कलाकर अहम रोल में हैं।‘कैप्टन मिलर’12 जनवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें