Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्यार, हंसी और मस्ती से भरी Dhvani Bhanushali और Aashim Gulati की फिल्म “कहां शुरू कहां ख़तम” का ट्रेलर हुआ रिलीज

August 23, 2024

प्यार, हंसी और मस्ती से भरी Dhvani Bhanushali और Aashim Gulati की फिल्म “कहां शुरू कहां ख़तम” का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी स्टारर फिल्म “कहां शुरू कहां ख़तम” के ट्रेलर से उठा पर्दा, यहां देखिए प्यार, हंसी और मस्ती से भरे इस सफर की कुछ झलकियां ध्वनि भानुशाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ आशिम गुलाटी नजर आएंगे।

ट्रेलर दर्शकों को एक जीवंत और मजेदार सफर पर ले जाने का वादा करता है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित और सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी का एक नया रूप पेश करने के लिए तैयार है। ट्रेलर में ध्वनि भानुशाली को सिल्वर स्क्रीन पर एक नए चेहरे के रूप में पेश किया गया है, जो अपने चार्म और एनर्जी से लोगों का दिल जीत रही हैं।

एक शादी की पृष्ठभूमि में, ध्वनि और आशिम गुलाटी एक भागी हुई दुल्हन और शादी में खलल डालने वाले के रूप में स्क्रीन पर छा जाते हैं, जो ह्यूमर, केमिस्ट्री और मजेदार टेंशन का मेल लेकर आते हैं। कहानी में तब एक अनएक्सपेक्टेड ट्‌विस्‍ट्‌आता है जब उनकी दुनिया टकराती है, और ये सब मिलकर एक “अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी” की शुरुआत करता है, जो सरप्राइजेज और ट्‌विस्‍ट्‌ से भरा है।

भारत के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर बनी ‘कहां शुरू कहां ख़तम’ हंसी और दिल को छू लेने वाली है, जो दर्शकों को यादगार पलों और मस्ती-मज़ाक से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाती है। ट्रेलर में फ़िल्म की अप्रत्याशित घटनाओं, आकर्षक डायलॉग्स और एक ऐसी फील-गुड वाइब का स्वाद मिलता है, जिसपर खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल है।

कहानी में और भी रंग और गहराई जोड़ने के लिए फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गजों की टीम नजर आएंगे, जिसमें सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेन्द्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा शामिल हैं।

तो एक रोमांचक सिनेमाई सफर के लिए तैयार हो जाइए, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है, और हर चीज़ अप्रत्याशित खुशी की तरफ ले जाती है। फिलहाल आप इसका ट्रेलर देखिए और इस मज़ेदार सफ़र को एंजॉय किजीए।

लक्ष्मण उटेकर की “कहां शुरू कहां खतम”, ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अभिनीत, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित, 20 सितंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की ये फिल्म विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें