Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘Ajay Devgan’ की फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

March 9, 2024

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘Ajay Devgan’ की फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के जीवन पर आधारित है। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने 1952 से 1962 तक रहे भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है।

उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार भी कहा जाता है। फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 1962 तक के उस दौर को दिखा गया है, जिसे खेल जगत में भारतीय फुटबॉल का गोल्डन एरा माना जाता है। इस दौरान कोलकाता के मैदानों से किस तरह से इंडियन फुटबॉल का उदय हुआ और कोच सैयद

अब्दुल रहीम के कड़े संघर्ष के बाद एशियाई गेम्स में भारतीय टीम ने कई गोल्ड मेडल जीते। फिल्म मैदान में प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी हैं। बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्‍म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें