Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jitendra Kumar की ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नई फिलॉसफी के साथ लौटे जीतू भैया ने मचाया बवाल

June 11, 2024

Jitendra Kumar की ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नई फिलॉसफी के साथ लौटे जीतू भैया ने मचाया बवाल

मुंबई: ‘पंचायत 3’ के बाद अब जितेंद्र कुमार ‘कोटा फैक्ट्री’ के तीसरे सीजन के जरिए ओटीटी(OTT) पर धमाल मचाने आ रहे हैं। दरअसल, इस मोस्ट पॉपुलर सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आईआईटी जाने की तैयारी कर रहे छात्रों पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत, जितेंद्र कुमार के किरदार जीतू भैया से होती है,

जो पॉडकास्ट में बात कर रहे हैं कि हमें रिजल्ट के साथ-साथ आईआईटी उम्मीदवारों की तैयारी को भी सेलिब्रेट करना चाहिए। ट्रेलर में एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम टीचर के रोल में है, जो छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताती हैं। ट्रेलर के ​​जीतू भैया से पूछा जाता है, कि उनके छात्र उन्हें जीतू सर के बजाय जीतू भैया क्यों कहते हैं?

इसके जवाब में वह बताते है, ”कोटा में बच्चों के लिए सब कुछ होता है, पर ये लोग सिर्फ जेईई(JEE) उम्मीदवार नहीं हैं। हम लोग भूल जाते हैं ये लोग 15-16 साल के बच्चे हैं। उनमें दुनिया भर की इनसिक्योरिटी है। अगर टीचर डांट दे तो डिमोटिवेट हो जाते हैं। दोस्त ने कुछ कह दिया तो वो इनको बुरा लग जाता है। ये बच्चे हर चीज सीरियसली लेते हैं, इनकी जिम्मेदारी लेना बहुत बड़ी चीज है, जिसे जीतू सर हैंडल नहीं कर पाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें