Dainik Savera Times

Kajal Aggarwal की फिल्म Satyabhama का ट्रेलर हुआ रिलीज, निभाएंगी पुलिस ऑफिसर का किरदार

मंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्म सत्यभामा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। काजल अग्रवाल फिल्म सत्यभामा में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगी। ट्रेलर में काजल अग्रवाल को सत्यभामा नाम की एक शक्तिशाली पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाया गया है,जो एक हत्या के मामले को सुलझाने के दौरान विभिन्न चुनौतियों का सामना करती है।

इस सस्पेंसफुल ड्रामा में काजल अग्रवाल के साथ नवीन चंद्रा ,प्रकाश राज, नागिनेदु, हर्षवर्द्धन, रवि वर्मा, अंकित कोय्या, सम्पदा एन और प्रज्वल यादमा सहित कई कलाकार भी हैं। सत्यभामा का निर्माण ऑरम आर्ट्स बैनर के तहत बॉबी टिक्का और श्रीनिवास राव टक्कलपेल्ली द्वारा किया गया है। पटकथा शशि किरण टिक्का द्वारा तैयार की गई है, और संगीत श्रीचरण पकाला द्वारा रचित है। सुमन चिक्कला द्वारा यह फिल्म 07 जून 2024 को रिलीज होगी।

Exit mobile version