Site icon Dainik Savera Times

कंगना रनौत की फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फ़िल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, ‘इमरजेंसी’ पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े,और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।इमरजेंसी 06 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी सन् 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस फूले नहीं समां रहे हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा है, “इंडिया इंदिरा है और इंदिरा इंडिया है। देश के इतिहास की सबसे ताकतवर महिला, उसके इतिहास में लिखा गया सबसे काला अध्याय!

Exit mobile version