Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिस्ट्री और सस्पेंस से भरा Kareena Kapoor की ‘The Buckingham Murders’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

August 31, 2024

मिस्ट्री और सस्पेंस से भरा Kareena Kapoor की ‘The Buckingham Murders’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

मुंबई : करीना कपूर खान स्टारर “द बकिंघम मर्डर्स” का रोमांचक टीजर जारी होने के बाद से दर्शक इसे और ज्यादा देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। टीजर ने रहस्य और सस्पेंस की दुनिया की एक छोटी सी झलक दी है, साथ ही फर्स्ट सॉन्ग, “साडा प्यार टूट गया” ने अपकमिंग ट्रेलर के लिए उत्साह बढ़ा दिया है, जिसे 3 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

“द बकिंघम मर्डर्स” का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर और पहला गाना देखने के बाद यह साफ है कि दर्शक एक जबरदस्त और कभी नहीं देखे गए मिस्ट्री थ्रिलर की उम्मीद कर सकते हैं।

“द बकिंघम मर्डर्स” करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे “वीरे दी वेडिंग” और “क्रू” जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें