Site icon Dainik Savera Times

Film ‘पठान’ के साथ दिखाया जाएगा Karthik की फिल्म ‘शहजादा’ का Trailer, इस दिन होगा सिनेमाघरों में launch

कार्तिक आर्यन आज बहुत लोगों के दिलों में राज करते है। इनकी फिल्मों का इंतज़ार फैंस को बहुत ही बेसब्री से रहता है। बता दें कि कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बताते चले कि यह फिल्म इस साल 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर भी सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

बता दें कि फिल्म ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया गया हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। दर्शकों को इस फिल्म का इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स इसके ट्रेलर को भी बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Exit mobile version