Site icon Dainik Savera Times

Manoj Bajpayee की फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन से है भरपूर

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भैया जी ,मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है। ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का वो किरदार दिखाया गया है, जो बेबस है, लेकिन बदले की आग में जल भी रहा है। ‘भैया जी’ के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट का भी एलान किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘प्रतिशोध का निवेदन।

‘भैया जी’ को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है। फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी।

Exit mobile version