Site icon Dainik Savera Times

Nawazuddin Siddiqui की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।कुशन नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म जोगीरा सारा रा रा में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में नवाज का नाम जोगी है, जो शादियां करवाने का काम करते हैं। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग है, जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कैसे नवाजुद्दीन जुगाड़ लगाकर लोगों की मदद करते हैं और इसी काम से पैसे भी कमाते हैं।इसी दौरान उन्हें एक शादी तोड़ने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ता है, लेकिन बाद में यह उनपर ही भारी पड़ता है। बाद में शादी तोड़ने के लिए जिस लड़की नेहा शर्मा की मदद वह करते हैं, आखिर में वो लड़की उनसे ही शादी की जिद कर बैठती है।‘जोगीरा सारा रा रा’ 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version