Site icon Dainik Savera Times

Rani Mukherjee की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे’ का Trailer आया सामने, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक इंडियन कपल की सच्ची कहानी है, जिनके बच्चे को साल 2011 में नॉर्वेजियन वेलफेयर सर्विस द्वारा छीन लिया गया था। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा क्रिस्टजन उक्सकुला, एर्की लॉर और कैरल टैम अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है।।यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version