Site icon Dainik Savera Times

‘Shahid-Kriti’की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक कैमिस्ट्री नजर आ रही है।

ट्रेलर में कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभाती दिख रही हैं, जिससे शाहिद कपूर को प्यार हो जाता है। इसके बाद वह कृति सैनन से शादी करने की कोशिश में लग जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है

जब उसे पता लगता है कि वह एक रोबोट है। ट्रेलर में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की झलक भी देखने को मिल रही है। दिनेश विजान निर्मित ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version