Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Great Indian Kapil Show’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, इस बार आ रहे हैं ये सितारे, 21 सितंबर से Netflix पर होगा स्ट्रीम

September 15, 2024

‘The Great Indian Kapil Show’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, इस बार आ रहे हैं ये सितारे, 21 सितंबर से Netflix पर होगा स्ट्रीम

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया। कपिल ने शो के पहले सीजन में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर को बतौर अतिथि बुलाया था। शो के दूसरे सीजन में कपिल शर्मा ने आलिया भट्ट कपूर को आमंत्रित किया है। शो के ट्रेलर में आलिया भट्ट की झलक भी देखने को मिली है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर में आलिया भट्ट, कपिल और उनकी टीम मस्ती की मूड में नजर आई है। आलिया दिल खोलकर हंस रही हैं।

बता दें कि कपूर परिवार ने ही कपिल के स्ट्रीमिंग शो का उद्घाटन किया था। दूसरे सीजन के ट्रेलर में सिनेमा और क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। महज कुछ सेकंड के इस ट्रेलर को दर्शकों की ओर से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। कुछ घंटों में इस ट्रेलर को लाखों में व्यूज मिले हैं।

शो के दूसरे सीजन में खेल जगत से सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, फिल्म जगत से एनटीआर जूनियर, करण जौहर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर जैसे मेहमान शो की शोभा बढ़ाएंगे।

कपिल के शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी हैं। सीजन 2 में टी-20 विश्व विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ कपिल की मजाक मस्ती भी देखने को मिलेगी। वहीं, टीवी से लेकर फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार्स भी हिस्सा बनेंगे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रारूप काफी हद तक शर्मा के पिछले शो ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसा ही है। यह शो कपिल शर्मा और उनके कॉमेडियन की टीम के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर शामिल हैं। शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें