Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्टर Randeep Hooda की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज

March 5, 2024

बॉलीवुड एक्टर Randeep Hooda की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। स्वातंर्त्य वीर सावरकर’विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। वह एक क्रांतिकारी, समाजसुधारक और राजनेता थे। फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाया है, वहीं अंकित लोखंडे ने उनकी पत्नी ‘यमुनाबाई’की भूमिका निभायी है।

फिल्म‘स्वातंर्त्य वीर सावरकर’का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर की शुरुआत रणदीप हुड्डा के डायलॉग से होती है , जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि‘हम सबने पढ़ा है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है। यह वो कहानी नहीं है। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी।

किस तरह उन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए अपनी फौज खड़ी कर अग्रेजों को भारत से भागने पर मजबूर किया। ‘स्वातंर्त्य वीर सावरकर’से रणदीप हुडा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुडा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने प्रोड्यूस किया है। स्वातंर्त्य वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें