Site icon Dainik Savera Times

Khesari Lal Yadav की भोजपुरी फिल्म ‘Sangharsh 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव अपने एक्शन का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउंड में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा देशभक्ति गाना बज रहा है।

इसी गाने के बीच मे खेसारी मशीन गन लिए हुए देश के दुश्मनों पर गोलियां बरसते हुए नजर आ रहा है। ट्रेलर में खेसारी की रियल लाइफ बेटी कृति यादव भी नजर आ रही है।वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव है, जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है।

फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान ,सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल ,अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।

Exit mobile version