Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

राधिका आप्टे की फिल्म मिसेज अंडरकवर का ट्रेलर रिलीज

April 2, 2023

राधिका आप्टे की फिल्म मिसेज अंडरकवर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की आने वाली फिल्म मिसेज अंडरकवर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अनुश्री मेहता द्वारा निर्देशित और लिखित, फिल्म‘मिसेज अंडरकवर’में राधिका आप्टे ,सुमीत व्यास, राजेश शर्मा और साहेब चटर्जी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म‘मिसेज अंडरकवर’का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 14 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी।

इस फिल्म में राधिका आप्टे के किरदार का नाम दुर्गा है जो एक पूर्व अंडरकवर एजेंट है और फिलहाल हाउस वाइफ है, लेकिन अचानक दस साल बाद उसे ड्यूटी पर वापस बुला लिया जाता है।राधिका आप्टे ने बताया, ‘‘मेरे लिए‘मिसेज अंडरकवर’कई कारणों से खास है। जासूसी कॉमेडी इस फिल्म की पहली कहानी में ही मुझे अपने किरदार से प्यार हो गया। दुर्गा मजाकिया, दयालु, ईमानदार हैं, वह अनाड़ी भी है और खुद को लेकर अनिश्चित भी है और यह फिल्म उनकी खुद की ताकत की खोज की यात्रा है।’

राधिका ने कहा कि हर महिला अपने ऑन -स्क्रीन चरित्र दुर्गा से संबंधित होगी, क्योंकि यह हर गृहिणी (हाउस वाइफ) की कहानी है जो परिवार के लिए अपने करियर के सपनों को छोड़ देती है। हर घर में एक दुर्गा होती है, एक महिला जो चुपचाप अपना काम करती है और उसे उसका हक नहीं मिलता है क्योंकि उसे‘सिर्फ’एक गृहिणी माना जाता है। यह फिल्म उस मानसिकता से लड़ती है जो हमारे पितृसत्तात्मक समाज में व्याप्त है, और इसे हास्य की आड़ में खूबसूरती से किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें