Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ का Trailer रिलीज

April 11, 2023

Salman Khan की फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ का Trailer रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं।’किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान खान के साथ, जो बताते हैं कि उनका कोई नाम नहीं है, लोग उन्हें भाईजान के नाम से जानते हैं।

भाईजान की जिंदगी में आती हैं पूजा हेगड़े, जो धीरे-धीरे उनके प्यार में कैद हो रही है। पूजा, भाईजान को अपने भाई वेंकटेश से मिलवाती हैं, जो हिंसा पसंद नहीं करता, लेकिन वेंकटेश की जिंदगी में एक विलेन है, जो उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की कोशिश में लगा है। ऐसे में भाईजान ही अपनी लेडीलव और उसके परिवार को बचाते दिखेंगे।गौरतलब है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें