Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor संग Pooja Hegde स्टारर ‘Deva’ का फर्स्ट सॉन्ग ‘भसड़ मचा’ का जबरदस्त टीज़र हुआ रिलीज

January 10, 2025

Shahid Kapoor संग Pooja Hegde स्टारर ‘Deva’ का फर्स्ट सॉन्ग ‘भसड़ मचा’ का जबरदस्त टीज़र हुआ रिलीज

Shahid Kapoor : ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स अपनी अपकमिंग फिल्म देवा के फैंस के लिए हर अपडेट के साथ एक बेहतरीन अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पोस्टर्स, टीज़र्स से लेकर गाने की धमाकेदार घोषणा तक, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच रखा है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट ने एक नया लेवल छू लिया है, क्योंकि ‘भसड़ मचा’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जो इस साल का सबसे बड़ा हिट होने वाला है। चीज़ों को और भी ज्यादा इलेक्ट्रीफाइंग बनाने के लिए, शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े दुबई में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं, जहां फैंस को आने वाली शानदार चीज़ों की झलक देखने मिलेंगी। लेकिन, फिलहाल हम उस हाई-वोल्टेज टीज़र में डूबे हुए हैं, जो हर किसी की जुबां पर है।

टीज़र में शाहिद कपूर पूरी तरह से जोश में नजर आ रहे हैं, और ये बिलकुल साफ है कि उनके पास वो सब कुछ है, जो दर्शकों को चाहिए। उनके स्वैग से लेकर उनके डांस मूव्स तक, शाहिद यहां हैं आपको पहले से कहीं ज्यादा एंटरटेन करने के लिए। उनकी डांस परफॉर्मेंस आपको उठकर थिरकने के लिए मजबूर कर देगी। एनर्जी की बात करें तो, वो बिलकुल शानदार है। वो सिर्फ परफॉर्म नहीं कर रहे हैं; बल्कि हर कदम के साथ वो स्क्रीन पर छा रहे हैं। ये सिर्फ एक गाना नहीं है – ये एक पूरा महौल है जो आपको अपनी तरफ खींच लेगा, और आप हर बीट को महसूस करेंगे।

‘भसड़ मचा’, जिसे बोस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है, जो एक जबरदस्त विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट होने का वादा करता है। इस ट्रैक को मिका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने अपनी आवाज से सजाया है। विशाल मिश्रा द्वारा कंपोज्ड इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं।

जाने माने मलयालम फिल्म फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस्ड, देवा 31 जनवरी, 2025 को रिलीज के लिए तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें