Site icon Dainik Savera Times

Laila Majnu Movie: 6 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म लैला मजनू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और अभिनेता अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ‘लैला मजनू’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

एकता कपूर निर्मित लैला मजनू वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुयी थी।लीड एक्ट्रेस के तौर पर यह तृप्ति डिमरी की पहली फिल्म थी। फिल्म मेकर्स ने लैला मजनू को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म 09 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माता एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म लैला मजनू का पोस्टर शेयर किया है।एकता कपूर ने लिखा, ‘पॉपुलर डिमांड पर लैला मजनू वापस आ रही है! आपके प्यार का आभार जिसने इसे छह साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लिया!देशभर के सिनेमाघरों में 9 अगस्त 24 को फिर से इसे रिलीज किया जा रहा है। टीम एलएम को बधाई।’ इसके साथ ही एकता कपूर ने उन सिनेमाघरों की लिस्ट भी शेयर की जहां फिल्म दोबारा रिलीज होगी।

Exit mobile version