Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगी तृष्णा कृष्णन!

December 30, 2023

सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगी तृष्णा कृष्णन!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेा सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘द बुल’ में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृष्णा कृष्णन काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान इस वर्ष दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे।

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। कहा जा रहा है विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म ‘द बुल’ में तृषा कृष्णन नजर आ सकती है।

यदि फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान और तृषा कृष्णन नजर आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार साथ में फिल्म में करेंगे। गौरतलब है कि तृषा कृष्णन ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसके बाद वह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इस तरह से तृष्णा कृष्णन के 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें