Site icon Dainik Savera Times

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करने को तैयार हैं। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अजरुन उस्तरा’ को साइन किया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं।

दोनों सितारे विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में एक साथ दिखेंगे। अभिनेत्री ने विशाल की यह फिल्म साइन की है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है और यह फिल्म 6 जनवरी, 2025 से फ्लोर पर आने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाया गया है, जो इसके विजन को पूरा करने में मदद करेगा।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म स्वतंत्रता के बाद के युग में अंडरवल्र्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माताओं की कोशिश है कि इस फिल्म की शूटिंग को जल्द पूरा करके इसे 2025 में ही एक भव्य रिलीज दिया जाए।

Exit mobile version