Site icon Dainik Savera Times

इस मंगलवार मूवी टाइम होगा ‘सनी-मैटिक’, ‘बंटवारा 1947’ के टिकट सिर्फ ₹99 से शुरू

Batwara 1947: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’, जिसमें शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, रिलीज के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार पा रही है। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंसानियत, करुणा और हिम्मत की एक भावुक कहानी पेश करती है, जो उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में लोगों की मजबूती और हिम्मत को दिखाती है। सिनेमाघरों में फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच मेकर्स ने ऐलान किया है कि मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ के टिकट की कीमत सिर्फ ₹99 से शुरू होगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ₹99 के टिकट ऑफर का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा है:

“मंगलवार का क्या प्लान है? इसे सनी-मैटिक बनाइए।
#Batwara1947 के टिकट सिर्फ ₹99* से बुक करें।
लिंक बायो में है। #Batwara1947 अभी सिनेमाघरों में देखें।”

‘बंटवारा 1947’ में शानदार कलाकारों की बड़ी टीम नजर आ रही है, जिसमें शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह शामिल हैं। यह फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह दुनिया भर में 14 अगस्त 2026 यानी पार्टिशन डे के मौके पर रिलीज हुई है।

Exit mobile version