एंटरटेनमेंट डेस्क : तुलसी कुमार अपने लेटेस्ट गाने ‘Raanjha Ve’ के साथ दिल टूटने के एहसास को एक नई साउंड के साथ पेश करती हैं। यह एक चिल Afro-pop ट्रैक है, जो कंटेम्पररी Afro-इंस्पायर्ड ग्रूव्स को इंडियन मेलोडिक टच के साथ खूबसूरती से जोड़ता है। जहां गाने के बोल जुदाई, तड़प और किसी को भूलकर आगे बढ़ने की मुश्किल प्रक्रिया को बयां करते हैं, वहीं इसका म्यूजिक एक हल्का-फुल्का और ईज़ी-गोइंग अंदाज़ अपनाता है, जो गाने की भावनाओं और इसके नेचुरल ग्रूव के बीच एक दिलचस्प कॉन्ट्रास्ट बनाता है।
तुलसी कुमार इस गाने के साउंड को आकार देने में बेहद करीब से जुड़ी रहीं और इस दौरान कई बातचीत और बदलावों के साथ गाने की दिशा को तैयार किया गया। उन्होंने शायरा और अभिजीत श्रीवास्तव के साथ काम करना चुना, जिन्होंने उनकी विज़न को समझते हुए उसे खूबसूरती से साकार किया। यह उनकी पिछली रिलीज़ पर हुई सफल साझेदारी के बाद साथ में उनका अगला प्रोजेक्ट है। अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा कंपोज़ और शायरा अपूर्वा द्वारा लिखे गए ‘Raanjha Ve’ में सोहेल मुडगल फीचर कर रहे हैं। गाने में एक स्मूद रिदम, तुरंत याद रह जाने वाली मेलोडी और वॉर्म साउंडस्केप सुनने को मिलता है। यह एक ऐसा हार्टब्रेक सॉन्ग है जो अपने इमोशन को भारी नहीं होने देता, बल्कि अपने Afro-pop ग्रूव के जरिए श्रोताओं को अपनी ओर खींचता है और भावनाओं को एक फ्लो देता है। इंडियन मेलोडिक एलिमेंट्स गाने को एक जाना-पहचाना और रूटेड टच देते हैं, जबकि इसका ओवरऑल साउंड इसे कंटेम्पररी, यूथफुल और एफर्टलेस बनाए रखता है।
गाने के बारे में बात करते हुए तुलसी कुमार कहती हैं, “पिछले कुछ महीनों से मैं एक ज्यादा रिफ्लेक्टिव फेज़ में थी, जहां मैंने खुद को थोड़ा रुकने, चीज़ों को ऑब्ज़र्व करने और उन चीज़ों से गहराई से जुड़ने का मौका दिया, जो मुझे क्रिएटिव तौर पर इंस्पायर करती हैं। ‘Raanjha Ve’ का सफर जनवरी में शुरू हुआ था, जब हमने इसके साउंड, जॉनर और लिरिकल डायरेक्शन को लेकर बातचीत शुरू की थी। गाने के साउंड को शेप करने में मैं काफी करीब से जुड़ी रही और हमारी पिछली कोलैबोरेशन के बाद शायरा और अभिजीत श्रीवास्तव ऐसे कोलैबोरेटर्स बन गए हैं, जो मेरी विज़न और मेरी परफेक्शन को समझते हैं और उसे खूबसूरती से साकार कर पाते हैं।
‘Raanjha Ve’ के जरिए मैं उस एहसास को एक्सप्लोर करना चाहती थी, जो किसी को थामे रखने की चाहत और साथ ही उसे जाने देने की इच्छा के बीच होता है। मैं इसे सिर्फ एक ऐसा गाना नहीं बनाना चाहती थी जो हार्टब्रेक में ठहर जाए, बल्कि इसमें स्ट्रेंथ और मूवमेंट का एहसास भी हो। म्यूजिकली, हमने इसे एक एफर्टलेस और ग्रूवी क्वालिटी दी है, जो आपको उस एहसास के साथ रहने के साथ-साथ म्यूजिक को एंजॉय करने का मौका देती है। रंजू और कदंबरी ने इस दुनिया को खूबसूरती से समझा और म्यूजिक वीडियो को वह विज़न और जस्टिस दिया जिसकी इसे जरूरत थी, और गाने की भावनाओं को विज़ुअली जीवंत किया। कुछ एहसास खुद-ब-खुद गानों का हिस्सा बन जाते हैं और ‘Raanjha Ve’ भी उन्हीं में से एक है। मैं इसे आखिरकार सभी के साथ शेयर करके बेहद खुश हूं।”
यह गाना कंटेम्पररी पॉप में तुलसी कुमार के म्यूजिकल इवोल्यूशन को दर्शाता है, जहां Afro-pop इन्फ्लुएंसेज़ उनकी सिग्नेचर मेलोडिक स्टाइल के साथ मिलकर उनकी डिस्कोग्राफी में एक रिलेटेबल इमोशनल डेप्थ जोड़ते हैं। रंजू वर्गीस द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो में तुलसी एक कॉन्सर्ट के लिए तैयार होती नजर आती हैं, जहां परफॉर्म करने की एक्साइटमेंट के साथ उनके भीतर का अधूरा हार्टब्रेक भी मंच तक उनके साथ चलता है। वीडियो के सिंपल और अंडरस्टेटेड विज़ुअल्स के साथ मॉडर्न स्टाइलिंग गाने के स्मूद और यूथफुल वाइब को कॉम्प्लिमेंट करती है।
T-Series और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, ‘Raanjha Ve’ विशेष रूप से T-Series के YouTube चैनल पर लाइव है और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

