Site icon Dainik Savera Times

Film ‘Awara’ के लिए Tulsi Kumar बनीं लिरिसिस्ट

मुंबई: बॉलीवुड गायिका तुलसी कुमार ‘ट्रूली कनेक्टेड’ के ट्रैक ‘आवारा’ के लिए लिरिसिस्ट बन गयी है। अक्सर शायरी लिख उसे अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए गायिका तुलसी कुमार ने अब लेखन के प्रति अपने लगाव को ‘आवारा’के साथ पूरा किया है। यह गाना भूषण कुमार द्वारा निर्मित उनकी ट्रूली कनेक्टेड सीरीज़ का दूसरा एकल है। तुलसी कुमार रोमांटिक ट्रैक‘आवारा’को गाया और लिखा है और इसे कौशिक-गुड्डू द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। तुलसी कुमार ने कहा, ‘‘लिखना हमेशा से मेरी पसंद रही है और ‘आवारा’ मेरे विचारों को कलमबद्ध करने के लिए एकदम सही गीत था।

ट्रूली कनेक्टेड सीरीज़ का दूसरा ट्रैक होने के नाते, यह मेरे दिल के बेहद करीब है । एक कलाकार के रुप में यह मेरे लिए एक अलग पक्ष है और इसमें एक बहुत ही अनोखी जीवंतता है। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इस ट्रैक का आनंद लेंगे जो सीधे मेरे दिल से है। मैं खुद काफी हैरान हूं क्योंकि गाने के बोल लिखने में मुझे सिर्फ 15 मिनट लगे, आवारा’’ संगीतकार कौशिक-गुड्डू ने कहा, ‘‘तुलसी कुमार निस्संदेह एक अछ्वुत गायक हैं। आवारा एक बहुत ही भावपूर्ण ट्रैक है और तुलसी की आवाज के साथ-साथ उनके द्वारा लिखे गए सुंदर गीत वास्तव में दिल को छू लेने वाले हैं।’

Exit mobile version