Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tunisha Suicide Case: तुनिषा शर्मा ने किया था सुसाइड के तीन दिन पहले मां को वॉइस मैसेज, बोलीं…

January 8, 2023

Tunisha Suicide Case: तुनिषा शर्मा ने किया था सुसाइड के तीन दिन पहले मां को वॉइस मैसेज, बोलीं…

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की जाँच ओर भी तेज हो गई है। आए दिन इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में आरोपी एक्टर शीजान खान न्यायिक हिरासत में हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस और शीजान खान के परिवार के बीच जंग अभी भी जारी है। ऐसे में इस केस में अब एक और खुलासा हुआ है, जो बेहद हैरान कर देने वाला है। दरअसल, तुनिशा की मां पर आरोप लगे थे के वे अपनी बेटी को कंट्रोल करती हैं। इन्हीं आरोपों को तुनिशा की मां ने झूठ बताते हुए कहा के वो अपनी बेटी से बेहद प्यार करती थीं। इसी के साथ इसे साबित करने के लिए उन्होंने बेटी तुनिशा का एक वॉइस मैसेज भी सुनाया।

उस मैसेज में तुनिशा शर्मा मां से मोहब्बत का इजहार कर रही हैं। वनिता शर्मा के मुताबिक, ये मैसेज 21 दिसंबर 2022 का है, जब उन्होंने बेटी तुनिशा के पेट डॉग नॉडी को पहली बार अपनी गोद में उठाकर अपना फोटो उन्हें भेजा था तब एक्ट्रेस बेहद खुश हो गई थीं। उन्होंने इसके बदले मां को वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें वो बोल रही हैं- ‘मम्मा मैं आपको बता नहीं सकती मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं. आप मेरे लिए जो भी कर जाते हो ना, मैं आपको बता नहीं सकती, मैं बहुत प्यार करती हूं आपसे जानू। मैं जल्दी-जल्दी घर आऊंगी, फिर आपके साथ सोऊंगी।’

इंटरव्यू में तुनिशा शर्मा की मां वनिता ने एक बार फिर लव जिहाद को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से तुनिशा उर्दू सीखने और बोलने लगी थी. वो हिजाब भी घर ले आई थी। पूछने पर उसने कहा था कि उसे हिजाब पहनना अच्छा लगता है। वनिता कहती हैं- ‘तुनिशा में दो महीने से बदलाव हो रहे थे.वो घर में भी उर्दू बोलने लगी थी।उसने मुझे कहा था कि शीजान ने उसे शादी का वादा किया है. ब्रेकअप के बाद शीजान की गर्लफ्रेंड की चैट पढ़ने के बाद वो परेशान हो गई थी। ‘

वनिता शर्मा कहती हैं- ‘तीन महीने में मैंने तुनिशा को तीन लाख रुपये दिए थे। उसने कहां खर्च किए मुझे समझ नहीं आ रहा। तुनिशा शीजान को नशे के लिए पैसे देती थी। उसके घरवालों के बर्थडे मनाती थी। मेरी गाड़ी से उसे पिक और ड्रॉप करने जाती थी। उसने अपने दोस्तों से भी शीजान और उसके परिवार की वजह से पैसे उधार लेने शुरू कर दिए थे। मेरी बेटी एकदम बदल गई थी। वनिता के मुताबिक, बेटी तुनिशा शर्मा लेह लदाख की ट्रिप पर गई थीं। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने मां को शीजान के बारे में बताया था कि शीजान उन्हें पसंद है। वनिता ने जवाब में बेटी से कहा था कि बेटा अपने शो पर ध्यान दो। शीजान की मां और बहनें तुनिशा को घर में रुकने ही नहीं देती थीं। वो उसको शूट के बाद बुला लेती थीं कि आजा तेरे लिए बिरयानी बनाई है। मुझे जो पसंद नहीं था वो ही उससे करवाया जाता था।अब देखना ये होगा के आने वाले दिनों में और क्या-क्या खुलासे होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें