Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tunisha Suicide Case में नया खुलासा, एक्ट्रेस के मामा Pawan Sharma ने बताया- ‘बॉयफ्रेंड नहीं जिम ट्रेनर थे अली’

January 11, 2023

Tunisha Suicide Case में नया खुलासा, एक्ट्रेस के मामा Pawan Sharma ने बताया- ‘बॉयफ्रेंड नहीं जिम ट्रेनर थे अली’

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की जाँच ओर भी तेज हो गई है। आए दिन इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में आरोपी एक्टर शीजान खान न्यायिक हिरासत में हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस और शीजान खान के परिवार के बीच जंग अभी भी जारी है। ऐसे में शीजान के वकील ने तुनिशा शर्मा को लेकर कहा था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा, अली नाम के लड़के से एक डेटिंग एप पर मिली थीं। सिर्फ यही नहीं बल्कि शीजान के वकील ने ये भी कहा था के तुनिशा और अली 21-23 दिसंबर तक साथ थे। साथ ही सुसाइड के 15 मिनट पहले भी तुनिशा 15 मिनट तक अली से फोन पर बात की थी।

अब इन आरोपों को बेतुका बताते हुए उनके मामा पवन शर्मा का बयान आया है। तनीषा के मामा पवन शर्मा ने कहा के- अली को वह और तुनिशा की फैमिली कई सालों से जानते हैं। आज से लगभग पांच साल पहले अली, तुनिशा का फिटनेस ट्रेनर था। उसके बाद अली काफी समय से हमारे कॉन्टैक्ट में नहीं था। शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा ने जब डेटिंग ऐप पर अली को देखा, तो वह दोनों जिम की बात को लेकर ही कनेक्ट हुए थे।”

पवन शर्मा ने ये भी कहा कि तुनिशा और अली का एक- दूसरे से परिचय था, इसलिए उन्होंने नंबर एक्सचेंज किया था। तुनिशा ने अली की बात परिवार वालों को बताई थी। इनफैक्ट हमें यह भी पता था कि तुनिशा, अली से डिनर और कॉफी में मिलने जा रही हैं। इन दोनों की दोस्ती ही थी। अली को मैं भी पर्सनली जानता हूं. तुनिशा, अली से शीजान और अपने ब्रेकअप का ही जिक्र किया करती थीं। 23 दिसंबर से पहले तुनिशा और अली की दो- तीन बार मुलाकात हुई थी। लेकिन मुझे शीजान के वकील की तरफ से अली को तुनिशा का बॉयफ्रेंड बताना बेतुका लगा। अली और तुनिशा एक अच्छे दोस्त थे। इससे ज्यादा और कुछ नहीं थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें