Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शूटिंग पर जा रहे टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में हुई मौत

January 17, 2025

शूटिंग पर जा रहे टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में हुई मौत

मुंबई: टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे।

जायसवाल टीवी धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी में आकाश भारद्वाज की मुख्य भूमिका के लिए जाने जाते थे और उनका स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही निधन हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

जैसे ही उनके निधन की खबरें फैली, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वेब पर फिर से सामने वायरल होने लगा। अमन का इंस्टाग्राम हैंडल‘ड्डद्वड्डठ्ठट्ठद्भड्ड55’था। उन्होंने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 31 दिसंबर 2024 को किया था। उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं। उनके सोशल मीडिया बायो में लिखा था, पात्रों के माध्यम से जीना।

ये भी पढ़ें: ‘धमकियों के साए में नहीं होगी बातचीत’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर का पलटवार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें