Dainik Savera Times

नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, कैंसर के चलते हुआ निधन

actor siddharth venugopal

एंटरटेनमेंट डेस्क: मलयालम टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ वेणुगोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले करीब दो वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

सिद्धार्थ के निधन की जानकारी अभिनेत्री सीमा जी नायर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सिद्धार्थ को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन आखिरकार वे जिंदगी की इस लड़ाई को हार गए। अब सिद्धार्थ ऐसी जगह चले गए हैं, जहां उन्हें कोई दर्द नहीं है।

बताया जा रहा है कि सीमा जी नायर पिछले दो सालों से सिद्धार्थ के साथ मजबूती से खड़ी रहीं और उनके इलाज में लगातार मदद करती रहीं। अभिनेता किशोर सत्या ने भी सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी और सीमा जी नायर के समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी इस मुश्किल समय में सिद्धार्थ का साथ दिया।

अगर सिद्धार्थ वेणुगोपाल के करियर की बात करें तो वे केरल के त्रिशूर जिले के चलाकुडी के रहने वाले थे। उन्हें मलयालम टीवी सीरियल ‘कस्तूरीमन’ और ‘भाग्यजातकम्’ से खास पहचान मिली। इन धारावाहिकों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। सिद्धार्थ को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे एंकरिंग से जुड़े और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

बता दें उनके परिवार में उनकी मां और एक छोटा भाई हैं। उनके पिता का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका था। अब सिद्धार्थ के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Exit mobile version