Dainik Savera Times

Entertainment News: 42 की उम्र में मां बनने जा रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, गोदभराई में रखा भक्ति से भरा कीर्तन

Karishma Tanna

एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

हाल ही में उनका बेबी शॉवर समारोह आयोजित किया गया, लेकिन इस खास मौके को उन्होंने बेहद पारंपरिक और आध्यात्मिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। ग्लैमरस पार्टी या क्लबिंग की बजाय कपल ने घर पर भक्ति से भरा कीर्तन रखा, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

 करिश्मा तन्ना

शिव और कृष्ण भजनों से गूंजा घर

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पूरे घर को खूबसूरत फूलों से सजाया गया था और शिव व कृष्ण के भजन गूंज रहे थे। करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा के साथ महादेव के जयकारे लगाती और भजनों पर झूमती दिखाई दीं। कपल ने साथ में डांस भी किया और इस आध्यात्मिक बेबी शॉवर को यादगार बना दिया।

पारंपरिक लुक ने जीता दिल

इस खास मौके पर करिश्मा ने हल्के गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने टेंपल जूलरी, सोने के कंगन और हाथों में मेहंदी के साथ अपने लुक को पारंपरिक अंदाज में पूरा किया। वहीं, उनके पति वरुण बंगेरा आइवरी कुर्ता और धोती में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री और खुशी समारोह में साफ दिखाई दी।

फैंस को पसंद आया अलग अंदाज

सोशल मीडिया पर करिश्मा के इस भक्तिमय बेबी शॉवर की काफी चर्चा हो रही है। फैंस कपल के सादगी भरे और पारंपरिक सेलिब्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्लैमर से दूर इस आध्यात्मिक अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खास पल सिर्फ शोर-शराबे से नहीं, बल्कि अपनों और सकारात्मक माहौल के साथ भी खूबसूरत बनाए जा सकते हैं।

Exit mobile version