मुंबई: टीवीएफ (TVF) की हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘ग्राम चिकित्सालय’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। यह शो छोटे कस्बे के हेल्थ सेंटर की सच्चाई और ग्रामीण चिकित्सा की स्थिति को बेहद ह्यूमरस और इमोशनल तरीके से पेश करता है, और अब इसके जबरदस्त सफलता के बाद, TVF ने इस शानदार सीरीज़ का जश्न मनाने के लिए 2 जून को मुंबई में एक भव्य पार्टी आयोजित करने का ऐलान किया है।
इस पार्टी में ‘ग्राम चिकित्सालय’ की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी, जिसमें अमोल पराशर और आकांक्षा रंजन जैसे मुख्य कलाकार शामिल होंगे। इन दोनों ने शो में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके अभिनय में जो सच्चाई और संघर्ष की कहानी बयां की है, उसने शो को खास बना दिया है।
इसके अलावा, शो में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाले आनंदेश्वर द्विवेदी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनय पाठक भी इस पार्टी में शिरकत करेंगे। विनय पाठक ने ‘ग्राम चिकित्सालय’ में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को एक नई दिशा दिखाई, और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
इस स्टार-स्टडेड कास्ट में गरिमा सिंह, आकाश मखीजा, संतू कुमार और विक्रम प्रताप जैसे उभरते हुए कलाकार भी शामिल हैं, जिन्होंने शो की सच्ची और दिल को छू लेने वाली कहानी में अपना अहम योगदान दिया। इन कलाकारों की स्क्रीन पर जो बॉन्डिंग दिखाई दी, वही ऑफ-स्क्रीन पार्टी में भी देखने को मिलेगी – मस्ती, हंसी और उत्सव से भरी एक शानदार शाम!
इस इवेंट का उद्देश्य केवल शो की सफलता का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि उस मेहनत को सलाम देना है, जो पूरी टीम ने इस शो को साकार करने में की। ‘ग्राम चिकित्सालय’ ने न सिर्फ ग्रामीण हेल्थकेयर सिस्टम की अनदेखी कहानियों को उजागर किया, बल्कि इसे ह्यूमरस और इमोशनल अंदाज में पेश कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
‘ग्राम चिकित्सालय’ का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है, जबकि इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने TVF के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। शो वर्तमान में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, और इसकी कहानी ने ग्रामीण जीवन और चिकित्सा की सच्चाइयों को बड़े सुंदर तरीके से पर्दे पर उकेरा है। इस पार्टी के बाद, ‘ग्राम चिकित्सालय’ की टीम को मिलने वाली सराहनाओं की बारिश निश्चित ही जारी रहेगी, क्योंकि इस शो ने ना केवल हंसी-ठहाकों के साथ दिल जीते हैं, बल्कि समाज के एक अहम मुद्दे को भी लोगों के सामने लाया है।
ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़
मेष: दिन शुभ रहेगा...