Site icon Dainik Savera Times

ट्विंकल खन्ना की बुक ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल आया

ट्विंकल खन्ना की बुक 'मिसेज फनीबोन्स' का सीक्वल आया

ट्विंकल खन्ना की बुक 'मिसेज फनीबोन्स' का सीक्वल आया

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना लेखक और ओटीटी शो की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मचअवेटेड बुक ‘मिसेज़ फनीबोन्स: शीज़ जस्ट लाइक यू एंड अ लॉट लाइक मी’ का सीक्वल लॉन्च कर दिया है।

यह भी पड़े – पीएम मोदी ने किया कालचक्र अभिषेक समारोह का शुभारंभ

ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई बुक का पहला लुक साझा करते हुए फैंस को ‘मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि किताब को लेकर लोगों ने हमेशा उत्सुकता दिखाई है और अब आखिरकार यह सीक्वल आ ही गया है। ट्विंकल ने आगे बताया कि यह किताब महिलाओं के जीवन, राजनीति, धर्मगुरुओं, खबरों, नुकसान, दुख, बढ़ती उम्र और हास्य के बारे में उनके दस साल के अनुभवों पर आधारित है।

ट्विंकल खन्ना की पहली बुक ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ को दर्शकों और पाठकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। यह किताब साल 2015 की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में शामिल हुई और इसकी 1 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं। बुक में आधुनिक महिलाओं के जीवन को हास्य और व्यंग्य के साथ दिखाया गया है, जो सुबह उठकर घर संभालती हैं, फिर काम पर जाती हैं और रात को भी घर के काम के बारे में सोचती हैं।

यह भी पड़े – जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

सीक्वल भी इसी शैली में है—काल्पनिक, मजेदार और चटपटे अंदाज में लिखा गया। इसके अलावा, ट्विंकल खन्ना होस्टिंग भी कर रही हैं। वे काजोल के साथ ओटीटी टॉक शो “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” में नजर आती हैं, जहां बॉलीवुड सितारों के साथ मस्ती और उनके जीवन से जुड़े रहस्यों को साझा करती हैं।

Exit mobile version