
सवेरा न्यूज़ (सतीश शर्मा) : ‘ऑटिज्म स्पैक्ट्रम डिसऑर्डर’ से जूझ रहे देश-विदेश के ऑटिस्टिक बच्चों को जीने की नई राह दिखाती आ रही ई-बायो केयर्स संस्था की ओर से संचालित वर्ल्ड बायो केयर्स हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यू.बी.सी.एच.ओ.) ने शुक्रवार को एक अनूठा प्रोजेक्ट किया। संस्था के संस्थापक डा. जसविंदर सिंह ने अपनी इस पहल के तहत ऑटिस्टिक बच्चों को अभिनेता और निदेशक अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ मूवी दिखाई। यह दिल को छूने वाली व प्रेरणादायक फिल्म दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। डब्ल्यू.बी.सी.एच.ओ. संस्था ने अपनी इस पहल के तहत महानगर के 66 फुटी रोड पर स्थित कयूरो मॉल (पी.वी.आर.) में ऑटिस्टिक बच्चों को उक्त मूवी का पहला शो दिखाया।
हालांकि, शो में बच्चों संग उनके अभिभावक व पारिवारिक सदस्यों के अलावा संस्था की टीम तथा मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर वनीत धीर की धर्मपत्नी और समाजसेवी श्वेता धीर भी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक डॉ. जसविंदर सिंह और अन्य गणमान्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बीच फिल्म देखने के बाद वह भी संस्था और इसके संस्थापक डॉ. जसविंदर सिंह व उनकी टीम की तारीफ करने से अपने आपको नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बेहद जरूरी है। ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी फिल्में न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों को नई सोच प्रदान करने में खासी मददगार साबित होती हैं। इस दौरान जाने-माने समाजसेवी सुखजीत सिंह खोसा ने भी इस प्रेरणादायक मूवी की जमकर तारीफ की।

इमोशनल सींस देखकर अभिभावक एकाएक हुए भावुक, जोश से भी लबरेज आए नजर
शो के दौरान एक के बाद एक इमोशनल और मोटिवेशनल सींस देखकर ऑटिस्टिक बच्चों के अभिभावक जहां एकाएक भावुक नजर आए। तो वहीं, वे यह प्रेरणादायक मूवी देखकर जोश से भी लबरेज दिखाई दिए। उनका उत्साह तो जैसे पूरे चरम पर नजर आ रहा था। उन्होंने संस्था के संस्थापक डा. जसविंदर सिंह को इस फिल्म के लिए उन्हें व उनके बच्चों को आमंत्रित करने पर सबसे पहले उनका दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ‘तन्वी द ग्रेट’ मूवी ने उनके दिलों-दिमाग (जहन) पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वे डब्ल्यू.बी.सी.एच.ओ. संस्था के संस्थापक डा. जसविंदर सिंह के शुक्रगुजार हैं। उधर, संस्था के संस्थापक डा. जसविंदर सिंह ने बताया कि वे अब तक देश-विदेश के 5 हजार के करीब ऑटिस्टिक बच्चों का सफल इलाज कर चुके हैं। हालांकि, इनमें कुछ मरीज उपचाराधीन भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था की ऐसी पहल निकट भविष्य में भी इसी तरह से जारी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...