Site icon Dainik Savera Times

सामने आयीं Sidharth और Kiara की शादी की Unseen Photos, बेहद खूबसूरत लग रहा कपल

सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद, परिवार और करीबी दोस्तों के लिए 9 फरवरी को सिद्धार्थ के घर यानि दिल्ली में भी एक रिसेप्शन आयोजित किया गया था। सिर्फ यही नहीं बल्कि कपल ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

इस मौके पर अजय देवगन, काजोल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करण जौहर, वरुण धवन और रणवीर सिंह समेत कई कलाकार पहुंचे। ऐसे में पुरे सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज और वीडियोस काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब वेडिंग की कुछ अनसीन फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में सिड और कियारा की जोड़ी कमाल की लग रही है।

तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बगल में मनीष मल्होत्रा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। कपल के साथ और भी कई लोग दिख रहे हैं, जिन्होंने न्यूली मैरिड कपल के साथ कैमरे के सामने पोज देकर फोटोज क्लिक करवाई हैं। फैंस इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Exit mobile version