आज Urfi Javed को कौन नहीं जानता। वह आए दिन किसी ना किसी बात या अपने अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेन्स लो लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी के साथ उन्हें अपने अतरंगी फैशन की वजह ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद को आज सुबह पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी जावेद को पुलिस कस्टडी में लेते हुए नजर आ रही है।
इस वीडियो में Urfi Javed एक कॉफी शॉप से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। उस दौरान ही कुछ पुलिस वाले उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने के लिए आए। वीडियो में दो महिला पुलिस ऑफिसर Urfi Javed को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहती हुईं सुनाई दे रही है। इस पर जब उर्फी ने उनसे उन्हें कस्टडी में क्यों लिया जा रहा है, ये सवाल किया, तो महिला पुलिस ऑफिसर ने गुस्से में कहा, “इतने छोटे कपड़े पहनकर कौन घूमता है?” आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान टूटे दिल वाला बैकलेस टॉप और जींस पहनी हुई थी।

