Dainik Savera Times

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, पत्नी के साथ शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Urmila Matondkar ex-husband second marriage

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। बिजनेसमैन मोहसिन ने निधा भट्ट के साथ एक निजी समारोह में शादी की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में मोहसिन निधा भट्ट से निकाह करते और उन्हें रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। बिजनेसमैन इस दौरान बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपनी पत्नी का शुक्रिया किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने लिखा- नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखो, सफर में खुद को हील करो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। सही वक्त पर, मेरी खूबसूरत पत्नी, उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई। तुमने मेरी जिंदगी में रोशनी भर दी है। तो शुक्रिया मेरी जान।

बता दें मोहसिन की पहली शादी उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी, 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों अलग-अलग धर्मों के थे और उम्र में 10 साल का अंतर था। उर्मिला 42 साल की थीं और मोहसिन 32 साल के थे। कपल की शादी 10 साल चली। साल 2024 में मोहसिन और उर्मिला के रिश्ते में दिक्कतें आनी शुरू हुईं और उसी साल सितंबर में मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

Exit mobile version